G a Dh a ==> 71
How to use Phonetic Number
गधा (Equus africanus asinus) अश्व परिवार का पशु है। कई देशों में इसे बोझा ढोने के काम लाया जाता है। गधे को अधिकतर धोबी और कुम्हार वर्ग के लोगों द्वारा पाला जाता है।यह जीव गजब का सहन् शील प्राणी है।इसके चेहरे का भाव एक सा बना रहता ह्ए। ह्रर्र्ष विसाद दोनों में एक सा दिखाई देता है।
गधा घोड़े की प्रजाति की एक उपजाति ‘एसिनस वर्ग’ का पशु है। इस वर्ग के अनेक पशु हैं पर ‘गधे’ से अभिप्राय इस वर्ग के उस पशु से समझा जाता है जिसे लोग पालते हैं और सामान ढोने का काम लेते है। यह आकार में घोड़े से छोटा होता है, कान लंबे होते हैं, पूँछ का आकार और रंग घोड़े से सर्वथा भिन्न होता है। यह पशु अपनी मंद बुद्धि और हठीलेपन के लिए प्रख्यात है। भारतवर्ष में इसका प्राचीनतम उल्लेख वैदिक साहित्य में मिलता है (ऋग्वेद 3.53.23; ऐतरेय ब्राह्मण 4.9; तैत्तिरीय संहिता 5.1.2.1)। आजकल इसका प्रयोग मुख्यत: धोबियों द्वारा कपड़ों को घाट से लाने और ले जाने के लिए होता है।
To Know More …Click here